फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम के पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का शव

Sun, 26 Mar 2017 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के पलिवार गांव स्थित पांडेय का पुरा मुहल्ले में रविवार की सुबह एक मकान के पीछे आम के पेड़ की टहनी पर बंधे कपड़े के फंदे से एक अधेड़ का शव लटकता मिला। घटना की जानकरी होते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मुहल्ला निवासी मिथिलेश पांडेय आज भोर में जब अपने मकान के पीछे जा रहे थे। इस दौरान आम के पेड़ की टहनी से लटकता अधेड़ का शव देखकर शोर मचाने लगे। उनकी आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने देखा कि मिथिलेश के बड़े भाई अवधेश (45) का शव आम के पेड़ की टहनी में कपड़े के फंदे के सहारे लटक रहा था। 

ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने शव नीचे उतारकर इस घटना की जानकरी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार के लोगों से मामले के संबंध में बातचीत करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।इस संबंध में थानाध्यक्ष संपूर्णानंद राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें