सामाजिक संस्था श्री चित्रगुप्त युवा कायस्थ सभा की ओर से संचालित श्री लालबहादुर शास्त्री पुस्तकालय मालगोदाम रोड पर रविवार को नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि राष्ट्र के निर्माण में कायस्थ समाज महत्वपूर्ण योगदान है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वाराणसी से सांसद होना गाजीपुर के लिए सौभाग्य की बात है। बताया कि गंगा पुल पर रेलवे लाइन बिछाने के साथ ही सड़क भी बनाई जाएगी। सिटी रेलवे स्टेशन पर वाशिंग पिट बनाने की धनराशि उपलब्ध करा दी गई है। कहा कि इसके बाद दिल्ली और कोलकाता के लिए सीधी ट्रेन चलेगी। इसमें लगभग आधी सीट गाजीपुर के लिए होगी।
इस दौरान उन्होंने साईं ग्रेस ग्रुप की ओर से संचालित गरीब एवं मेधावी छात्राओं के लिए नि:शुल्क कोचिंग का उद्घाटन किया। इस मौके पर संस्था के उप संरक्षक डा. एसपी श्रीवास्तव, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय, अमरनाथ श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव ने विचार व्यक्त किया। इसके अलावा पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रोहिणी कुमार, डा. केएन लाल, ओमकार लाल, गंगेश्वर श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव, आलोक, एसके श्रीवास्तव, जितेंद्र श्रीवास्तव, योगेश वर्मा आदि मौजूद थे। अध्यक्षता सुरेशचंद्र श्रीवास्तव एवं संचालन डा. यूसी राय ने किया। महासचिव आशुतोष श्रीवास्तव ने आभार जताया।