राष्ट्रव्यापी बजट जलाओ अभियान के तहत रविवार को बहुजन मुक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। सिटी रेलवे स्टेशन से निकला जुलूस लंका, सिद्धेश्वरनगर होते हुए सरजू पांडेय पार्क में पहुंचा। यहां पर कार्यकर्ताओं ने बजट की प्रतियां जलाकर विरोध जताया।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि 2014-15 बजट में सरकार ने सिर्फ पूंजीपतियों को लाभ देने का काम किया है। इस दौरान केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की। इस मौके पर अध्यक्ष चंद्रिका, राजेंद्रनाथ एडवोकेट, लोकसभा प्रभारी दिनेश, रामचंद्र राम, श्यामसुंदर, यशपाल, रामाधार यादव, कामता प्रसाद, पप्पू यादव, अनुराग कुमार, शशिकांत, नौबत मौर्या, नसीमुद्दीन, दिलीप, रामअवध, मजनू यादव, अफजल, विजय, डा. रमेश, नंदलाल आदि मौजूद थे।