फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ट्रेन की चपेट में आने से पूर्व ग्राम प्रधान के पिता की मौत

विज्ञापन
हरिचरन सिंह, मृतक
विज्ञापन
जमानिया। क्षेत्र के गड़ही गांव के सामने शुक्रवार दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान गड़ही गांव निवासी और पूर्व ग्राम प्रधान मनोज कुमार यादव के पिता हरिचरन सिंह (75) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पूर्व ग्राम प्रधान मनोज कुमार यादव ने तहरीर दी है कि शुक्रवार को दोपहर में गांव के सामने डाउन रेलवे लाइन के किलोमीटर 708/8 के पास ग्रामीणों ने शव देखा। पहचान होने के बाद परिजन शव को घर ले गए थे। बाद में रेलवे प्रशासन की सूचना पर कोतवाली पुलिस मृतक के घर पहुंची और शव को लेकर थाने लाई। मृतक के पुत्र एवं पूर्व ग्राम प्रधान मनोज कुमार यादव ने बताया कि पिता शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे गांव के सामने रेलवे ट्रैक की ओर शौच के लिए गए थे। इसी दौरान किसी ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि परिजनों की सूचना पर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें