फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व बीडीसी की दिनदहाड़े हत्या

Thu, 28 May 2015 11:31 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व बीडीसी सदस्य बिरजू राम (50) की गुरुवार सुबह साढ़े दस बजे बाइक सवार दो बदमाशाें ने गोली मारकर हत्या कर दी। भांवरकोल थाना क्षेत्र के शेरपुर और कुंडेसर के बीच इफ्को फाउंडेशन के पास हुई इस वारदात को अंजाम देने से पहले बदमाशों ने उनके 15 वर्षीय पुत्र को धमकाकर भगा दिया था।
विज्ञापन


इससे नाराज लोगों ने बसपा नेताओं के नेतृत्व में कुंडेसर में हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक चला जाम एसपी के आश्वासन पर समाप्त हुआ। बिरजू के चचेरे भाई रमेश राम की तहरीर पर दो अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के कारणों का पता नहीं चला है।


शेरपुर खुर्द निवासी बिरजू राम उर्फ नंदलाल 2005 से 2010 तक शेरपुर के वार्ड नंबर दो से बीडीसी रहे। वर्तमान में वह राजगीर का काम करते थे। गुरुवार की सुबह नौ बजे वह साइकल से अपने पुत्र दीपक के साथ कुंडेसर जा रहे थे। साढ़े दस बजे वह शेरपुर और कुंडेसर के बीच स्थित इफ्को फाउंडेशन भवन के पास पहुंचे ही थे कि एक बाइक सवार ने उनकी साइकल में टक्कर मार दी। इसके पहले कि बिरजू संभल पातेे, एक बदमाश ने उनके पुत्र को धमकाते हुए यह कहकर भगा दिया कि चले जाओ नहीं तो गोली मार देंगे।
विज्ञापन


दीपक के  जाने के बाद बदमाश ने बिरजू को तीन गोलियां मार दीं। कनपटी में गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात की खबर मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीण, परिवारीजन और भांवरकोल पुलिस पहुंच गई।


घटनास्थल पर ग्रामीणों ने नारेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने बिरजू का शव लेकर हाईवे पर 12:30 बजे चक्काजाम कर दिया। वे हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। एसपी वैभव कृष्ण ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर हमलावरों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम त्रिभुवन विश्वकर्मा ने मृतक के परिवार वालों को 35 हजार रुपये दिलाने और मुख्यमंत्री के विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता के लिए पत्र लिखने का आश्वासन दिया। तब जाकर करीब डेढ़ बजे जाम खत्म हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें