फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक खराब होने से 16 घंटे लगा जाम

Thu, 28 May 2015 11:24 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल हमीद सेतु पर इंजन में खराबी आने के कारण बीच सड़क पर खड़े भूसा लदे ट्रक के चलते गाजीपुर-सुहवल मार्ग पर 16 घंटे तक जाम लगा रहा। बुधवार की रात पुल पर अचानक ट्रक खराब हो गया था। गुरुवार की दोपहर एक बजे ट्रक हटाए जाने के बाद आवागमन शुरू हो सका। इस दौरान सबसे अधिक परेेशानी चार पहिया वाहनों से शादी समारोहों में जाने वालों को हुई। 
विज्ञापन



बिहार की तरफ से भूसा लेकर आ रहे ट्रक के इंजन में अचानक खराबी आ गई, जिसके चलते बुधवार की रात ट्रक हमीद सेतु पर सड़क के बीच में खड़ा हो गया। चालक के काफी प्रयास के बाद भी ट्रक नहीं ठीक हो पाया। पुल पर ट्रक खड़ा होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई।


सबसे ज्यादा परेशानी शादी समारोहों में भाग लेने जाने वालों को हुई। जाम के चलते लोग गाड़ी बैक भी नहीं कर पा रहे थे। इसकी वजह से लोगों को घंटों जाम में फंसा रहना पड़ा। कुल 16 घंटे तक जाम लगा रहा। इस दौरान बहुत से लोग दूसरे वाहनों का सहारा लेकर आवश्यक कार्य किए।
विज्ञापन


ऐसे लोगों ने जाम खत्म होने के बाद अपनी गाड़ी ले जाने के लिए दूसरे को बुला लिया था। बहुत से लोग नाव से गंगा पार शहर पहुंचे। जाम को खत्म कराने के लिए पुलिस को घंटों पसीना बहाना पड़ा। गुरुवार की दोपहर लगभग एक बजे ट्रक को हटाया गया। इसके बाद आवागमन शुरू हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें