फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुआ की खोज में भटक रहे वन अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। नोनहरा थाना क्षेत्र के नगवां नवपूरा में तेंदुए जैसा हिंसक एवं घातक जानवर होने की खबर से बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी पूरा गांव सकते में है। उधर बेसो नदी के तलहठी में हिंसक जानवर के पद चिन्ह मिलने के बाद वन विभाग की तंद्रा टूट गई है। वनकर्मी जाल और पिजड़ा लगाने के साथ उनकी तलाश में जुट गए हैं। हिंसक जानवर को पकड़ने के लिए नाइट एवं ड्रोन कैमरा भी पिछले दो दिनों से लगाया गया है। वन विभाग की कांबिंग और सभी व्यवस्थाओं के बाद नए कोई पद चिन्ह दो दिनों से नए नहीं मिले हैं । जिससे ग्रामीणों के साथ वन विभाग की टीम को कुछ राहत महसूस होती दिख रही है।
विज्ञापन

प्रदेश के दुधवा वन रेंज के डीएफओ समेत कई जिले के डीएफओ इस कार्य में पिछले दो दिनों से डेरा जमाए हुए हैं। जनपद के डीएफओ गिरीश चंद्र त्रिपाठी की बातों पर गौर करें तो नोनहरा थाना क्षेत्र के नगवां नवपुरा में किसी हिंसक वन्यजीव के पद चिन्ह देखें जरूर थे, लेकिन दो दिनों से किसी भी तरह के हिंसक जीव के पद चिन्ह हमारी टीम को दिखाई नहीं दिए हैं। अभी भी हमारे कई जनपद के डीएफओ और डॉक्टर कर्मचारी पूरी तन्मयता के साथ कांबिंग कर रहे हैं । डीएफओ ने बताया कि लग रहा है कि वह हिंसक जीव बेसो नदी के किनारे से लेकर गंगा नदी के किनारे होते हुए किसी दूसरे क्षेत्र में चला गया है। उस हिंसक जीव को लेकर नगवां नवपुरा गांव सहित आस- पास के गांवों में अभी भी लोग परेशान हैं। दूसरी तरफ वन विभाग की टीम अभी भी नाइट एवं ड्रोन कैमरों की मदद से एवं जाल लगाकर उस हिंसक जीव का पता लगाने में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें