फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंट्रोल रूप में दंर्ज नहीं थी कोरोना से जुड़ी जानकारी

विज्ञापन
कासिमाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते एसडीएम रमेश मौर्य। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
कासिमाबाद। उप जिलाधिकारी ने बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कासिमाबाद का निरीक्षण किया। इस दौरान कोविड-19 कंट्रोल रूम में सूचनाएं एवं उसके निवारण न दर्ज होने पर आपत्ति जताते हुए हिदायत दी कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम रमेश मौर्य ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का तीसरी बार निरीक्षण किया। पिछली बार दी गई हिदायत के बाद भी साफ-सफाई नहीं की गई थी। इसी प्रकार, उन्होंने केंद्र के अंदर इमरजेंसी, ओपीडी, टेली मेडिसिन केंद्र, मेडिसिन, एंटी रेबीज, लेबर रूम, कोल्ड चेन एवं उसका टेंपरेचर रूम, रिपोर्टिंग कक्ष, उपस्थिति रजिस्टर के साथ कोविड-19 कंट्रोल रूम का सघन निरीक्षण किया। हर कार्यालय एवं कमरों के साथ अस्पताल के सभी शौचालय काफी गंदा होने पर नाराजगी व्यक्त की। चेताया कि आगे से अगर ऐसा पाया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर की मांग की तो बताया गया कि प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के कमरे में बंद है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के लिए जिला मुख्यालय गए हुए हैं। उप जिलाधिकारी ने केंद्र के अंदर स्थापित कोविड-19 कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया कि शिकायत रजिस्टर पर शिकायतों को सही तरीके से दर्ज नहीं किया गया है। शिकायतों का निस्तारण कब किया गया है, उसकी तिथि दर्ज नहीं थी। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए हिदायत दी कि आगे से इसे ठीक कर लिया जाए। उपजिलाधिकारी ने लॉकडाउन के दौरान टेलीमेडिसिन केंद्र पूरी तरह से बंद होने पर पूछताछ की और उसे शीघ्र खुलवाने के निर्देश दिए। केंद्र की साफ-सफाई एवं शौचालय गंदा पाए जाने पर हिदायत दी और कहा कि सभी शिकायतों से मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। आगे अगर ऐसी शिकायतें फिर पाई जाएंगी तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें