फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: लकड़ी भरे पिकअप को वन विभाग की टीम ने पकड़ा, कार्रवाई शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बिरनो। एक सप्ताह पूर्व ही सागौन के पेड़ का बिना परमिशन कटाई करने में वन विभाग द्वारा एक पर मुकदमा दर्ज कराया गया था, लेकिन एक बार फिर से हरे पेड़ों कटाई शुरू कर दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने कटी हुई लकड़ी से भरे पिकअप को कब्जे में ले लिया। पेड़ों का कटान करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया को करते हुए और लकड़ी के साथ पिकअप को सीज करने की प्रक्रिया में जुट गई।
विज्ञापन

बिरनो क्षेत्र के बिठौरा गांव में वन विभाग की टीम ने ठेकेदार के द्वारा कराए जा रहे रहे आम के पेड़ की कटाई की मुखबिर द्वारा सूचना पर बिट प्रभारी और वनरक्षक सुनील कुमार मौके पर पहुंचे, लेकिन मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीण कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर हंगामा करते हुए विरोध करने लगे। इसके बाद वनरक्षक सुनील कुमार ने इस घटनाक्रम की सूचना क्षेत्र प्रभारी एवं क्षेत्रीय वन अधिकारी मरदह विशाल गुप्ता को दिया सूचना मिलते ही क्षेत्रीय वन अधिकारी विशाल गुप्ता पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और विरोध कर रहे ग्रामीणों को खदेड़ते हुए आम की लकड़ी से लदे पिकअप को अपने कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गए। इस संबंध में क्षेत्रीय वन अधिकारी विशाल गुप्ता ने बताया कि एक पिकअप पर लदा हुआ आम की लकड़ी बरामद करने के साथ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें