क्षेत्र के स्थानीय पचोतर महाविद्यालय में रविवार को विधान परिषद सदस्य रामजतन राजभर के स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि पंचायती राज मंत्री कैलाश यादव ने कहा कि राजभर समाज के लोगों को अपना
इतिहास पढ़ना चाहिए। उन्होंने समाज के लोगों से समाज के उत्थान के लिए आगे आने की अपील की। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जब-जब प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनी है शिक्षा मुफ्त कर दी गई। ताकि प्रदेश में शिक्षा का स्तर उठ सके।
स्वतंत्रता के बाद आज तक इस समाज का क्या योगदान रहा है। इसकी चर्चा आज तक नहीं की गई। सभी पार्टियों ने देश की जनता से झूठा वादा कर ठगने का काम किया। राजभर समाज की मांग पर बिरनो विकास खंड के शहीद निरंजन
राजभर के नाम पर स्वागत द्वार बनाने का आश्वासन दिया। विधान परिषद सदस्य रामजतन राजभर ने कहा कि पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह ने पार्टी के एक साधारण कार्यकर्ता को विधान परिषद सदस्य बनाकर इस समाज के लोगों का
सम्मान बढ़ाया है। समाज के लोगों का दायित्व है कि वह समय आने पर इस कर्ज को चुकाएं। समारोह में तेजा लाल राजभर, राजेन्द्र, मुन्ना, रामअशीष, सुरेन्द्र, अशोक, सुशीला, मोतीचंद आदि ने विचार व्यक्त किया। इस मौके पर मुख्य रुप
से डा. रामानन्द राजभर, दयानंद, रामकरन, अवधेश, राजीव, भगवान, सोनू, शिवनारायण, अनिल मौर्या, दिनेश भट्ट, निर्मल, मनोज, आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता बैजनाथ चौधरी एवं संचालन रामनारायण राजभर ने किया।