फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: हादसे के बाद कार सवार महिलाओं और बच्चों काे बनाया गया बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवतीपुर (गाजीपुर) । थानाक्षेत्र के नवली शिव मंदिर के पास ताड़ीघाट-बारा नेशनल हाईवे-124सी पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। चालक वाहन छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

वहीं, घायल युवकों के परिजन कार सवार महिलाओं और बच्चों को जबरदस्ती अपने साथ गांव ले आए। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं और बच्चों को कब्जे से मुक्त कराया और थाने लेकर आई।
थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मदास सिद्धार्थ ने बताया कि हादसे में घायल बाइक सवार के पिता कुशहर राम ने पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया कि पुत्र रामसेवक राम अपने एक साथी मंटू राम के साथ बाइक से बारा गांव के लिए जा रहा था। नवली स्थित शिव मंदिर के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घायल पुत्र और उसके दोस्त को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवतीपुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से भी दोनों को वाराणसी के ट्राॅमा सेंटर के लिए रेफर दिया।
वहीं, कार चालक वाहन छोड़कर भाग गया। कार में बिहार के बक्सर जिले के कृष्णाब्रह्म थानाक्षेत्र के अरियांव गांव निवासी अलका सिंह व लाली सिंह और उनके साथ दो छोटे बच्चे बैठे थे। चालक ने भागने से पहले सभी को बस में बैठा दिया था।
वहीं, बक्सर जिला के कृष्णाब्रह्म थानाक्षेत्र के अरियांव गांव निवासी विशाल कुमार सिंह ने तहरीर देकर अवगत कराया कि गांव से भाड़े की कार में दो बहनें अपने दो बच्चों के साथ चंदौली जनपद के सकरारी धानपुर गांव के लिए जा रही थीं।
नवली गांव में कार की बाइक से टक्कर के बाद चालक ने बहनों और बच्चों को बस में बैठा दिया। खुद ही मौके से भाग गया। घायलों के परिजन ने पीछा कर डेढ़गांवा गांव के पास बहनों अलका सिंह व लाली सिंह और उनके दो छोटे बच्चों को जबरन बस से उतारकर अपने साथ नवली लेकर चले आए।
थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मदास सिद्धार्थ ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर मिलने के बाद क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी गई है। साथ ही आरोपी चालक के साथ ही अन्य लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें