फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख चुनाव को लेकर सत्ता पक्ष, विपक्ष आमने सामने

Mon, 01 Feb 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवतीपुर ब्लाक प्रमुख चुनाव को लेकर सियासत गरमा गई है। सपा की प्रत्याशी प्रिया सिंह के पति पप्पू सिंह पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह के करीबी हैं। ऐसे में सत्ता पक्ष के लोगों ने प्रिया सिंह को निर्विरोध निर्वाचित कराने के लिए पूरी
विज्ञापन


ताकत झोंक दी है। जबकि निर्दल मैदान में उतरे रेवतीपुर के मुकेश राय और उनके पांच समर्थकों को पिछले दिनों एक सदस्य के अपहरण के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। सभी जेल में हैं। मुकेश की पत्नी संगीता राय ने

पिछले दिनों पति और उनके समर्थकों को साजिशन गिरफ्तार कराने का आरोप सत्ता पक्ष पर मढ़ा था। इसी बीच पिछले दिनों एक मंत्री की ओर से बसुका के बीडीसी को धमकी देने का मामला चर्चा में रहा। इन सियासी गतिविधियों
विज्ञापन


के चलते यहां का ब्लाक प्रमुख चुनाव काफी संवेदनशील हो गया है। इस पर न सिर्फ पूरे जिले बल्कि प्रदेश की नजर है। दूसरी तरफ सत्ता पक्ष के दबाव में मतदान केंद्र बदलने के प्रयास के खिलाफ मुकेश के समर्थक लामबंद हो गए हैं।

जिले के 16 विकासखंडों में रेवतीपुर ब्लाक में ब्लाक प्रमुख का चुनाव इन दिनों चर्चा का विषय बना है। सियासी सरगर्मी और तनातनी की स्थिति को देखकर प्रशासन के लिए यहां का चुनाव चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। प्रशासन ने

रेवतीपुर में पीएसी की तैनाती की है। मुकेश राय के समर्थकों ने सोमवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर जिला मुख्यालय पर रेवतीपुर ब्लाक प्रमुख का चुनाव कराने की मांग की है। ज्ञापन में मुकेश की पत्नी

संगीता ने कहा कि सत्ता पक्ष के लोग क्षेत्र का मतदान ऐसी जगह बनवाना चाहते हैं जहां सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। उन्होंने जिलाधिकारी से जिला मुख्यालय पर रेवतीपुर का मतदान कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में मुकेश राय की पत्नी संगीता राय, मां मिथिलेश राय, प्रमोद राय, पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय, अरविंद किशोर राय, प्रदीप राय, राजेश राय, अवधेश राय, मनोज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें