फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: लोकगायक मदन राय को चेतना सम्मान

विज्ञापन
शहर के बंशीबाजार स्थित एक पैलेस में लोकगायक मदन राय को चेतना सम्मान देते साहित्य चेतना समाज के
विज्ञापन
बिना किसी शासकीय वित्तीय सहायता के जनसहयोग से साहित्य चेतना समाज चार दशक से गाजीपुर सहित पड़ोसी जनपदों में साहित्यिक और सांस्कृतिक जागरण का प्रयास कर रहा है। संस्था के 41वें स्थापना दिवस पर रविवार को वंशीबाजार स्थित एक पैलेस में आयोजित समारोह में संस्थापक अमरनाथ तिवारी अमर ने यह बात कही। इस मौके पर निर्गुण गायन के लिए ख्यात लोकगायक मदन राय को संस्था के प्रतिष्ठित चेतना सम्मान से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समारोह के अतिथि राजकीय होमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र सिंह राजपूत और गाजीपुर मंडल के डाक अधीक्षक मासूम रजा राशदी रहे। मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पार्चन के साथ संगीत संध्या का शुभारंभ हुआ। संजय कुमार पांडेय ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
इसके अलावा राजेश राय निराला, माया नायर, रामअलम सिंह, आर्या राय, राजू यादव, प्रभु पांडेय, खुशी चौधरी, यशस्विनी पांडेय और अनिल वेदांती ने भी सांगीतिक प्रस्तुतियां दीं। हारमोनियम पर राजेश राय निराला, नाल पर धनंजय पांडेय, तबले पर राजकुमार सोखा, बैंजू पर बुधन खरवार, पैड पर संदीप यादव, क्लारनेट पर अर्जुन और जोड़ी पर रोशन ने संगत की।
विज्ञापन

इस दौरान संस्था की मीरजापुर इकाई के प्रभारी आनंद अमित ने वहां आयोजित कार्यक्रमों के चित्र और आनंद प्रकाश अग्रवाल ने गाजीपुर में संस्था के कार्यक्रमों की समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों का संकलन पदाधिकारियों को भेंट किया।
समारोह में डॉ. सानंद सिंह, दिलीप आर्य, नवीन सिंह, विपिन बिहारी राय, डॉ. रविनंदन वर्मा, हीरा राम गुप्ता, राजीव मिश्र, शशिकांत राय, शिवम प्रकाश त्रिपाठी, विनोद उपाध्याय, ओमप्रकाश तिवारी बच्चा और विद्युत प्रकाश सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संचालन संस्थापक अमरनाथ तिवारी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन संगठन सचिव प्रभाकर त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें