फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई, पानी की व्यवस्था पर भड़के

Mon, 04 Sep 2017 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मध्य रेलवे दानापुर मंडल के रेल प्रबंधक आरके झा ने सोमवार को दिलदारनगर जंक्शन एवं ताड़ीघाट स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई एवं पेयजल की व्यवस्था तथा ताड़ीघाट स्टेशन पर कर्मचारियों के जर्जर आवासों को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई। संबंधित को अविलंब यात्री सुविधाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया।         
विज्ञापन


आरके झा अपने विशेष सैलून से दिन में करीब साढ़े बारह बजे दिलदारनगर जंक्शन पहुंचे। निरीक्षण के दौरान प्लेटफार्म पर जलापूर्ति में गंदगी आने की शिकायत पर नाराजगी जताते हुए तत्काल पुरानी टंकी से हटाकर नई टंकी से पेयजल सप्लाई चालू कराने का निर्देश दिया। प्लेटफार्म नंबर चार को तीन सौ मीटर तक नया प्लेटफॉर्म बनाने सहित नया टिनशेड प्लेटफार्म नंबर तीन पर लगाने का आश्वाशन दिया। इसके अलावा प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थित बुकस्टाल बंद देख पूछताछ की।

इसके बाद अपने सैलून को दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर छोड़ ताड़ीघाट दिलदारनगर पैसेंजर ट्रेन के इंजन में सवार होकर सरहुला, नगसर सहित ताड़ीघाट निरीक्षण के लिए रवाना हो गये। इस दौरान स्टेशन प्रबंधक नफीस अहमद खां, परिचालन प्रबंधक पंकज कुमार, दूरसंचार प्रबंधक मुदित कुमार, दानापुर मंडल के तृतीय अभियंता अख्तर अली, आरपीएफ सुरक्षा आयुक्त चंद्रमोहन मिश्रा उपस्थित थे।
विज्ञापन


दिलदारनगर स्टेशन के निरीक्षण के बाद वह ताड़ीघाट स्टेशन पहुंचे। स्टेशन के मुआयना के दौरान डीआरएम स्टेशन परिसर में व्याप्त गंदगी देख भड़क गए। उन्होंने संबंधित को जल्द परिसर का कायाकल्प करने का निर्देश दिया। स्टेशन एवं परिसर में लगी सोलर लाइट खराब होने पर व कर्मचारियों के आवास देखने के दौरान जर्जर आवास के अंदर से पानी टपकता देख उनकी त्योरी चढ़ गई। उन्होंने उनको दुरुस्त कराने को कहा। टिकट काउंटर पर अव्यवस्था देख रोष व्यक्त किया। स्टेशन कार्यालय में अभिलेख देखने के बाद उन्होंने गंगा किनारे हो रहे कटान को रोकने के संबंध में निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें