फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ईवीएम गोदाम में मिली खामियां, सुधार करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला ने शुक्रवार को जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में खामियां मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण में ईवीएम गोदाम में स्थापित फायर होज रील ड्रम कार्यशील अवस्था में नहीं पाया गया। इस पर डीएम ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए। वहीं गोदाम परिसर में लगी पानी की टंकी में भी रिसाव पाया गया, जिस पर मरम्मत या नव-निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू कराने को कहा।
डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि ईवीएम गोदाम की सुरक्षा और संरक्षा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं मानकों के अनुरूप सुदृढ़ रखी जाएं, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की चूक न हो। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वि/रा) दिनेश कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें