हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भागने लगा, लेकिन स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। बालक की मौत से नाराज लोगों ने चालक की जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद चालक को भीड़ से बचाकर बाहर निकाला।
चालक की पहचान प्रदीप कुमार निवासी बहरी, थाना बड़ागांव, वाराणसी के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के मामा महेंद्र यादव की तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्च्युरी भेज दिया गया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।