फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 70 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
दिलदारनगर आरपीएफ व जीआरपीएफ की संयुक्त टीम  द्वारा शराब के साथ पकड़े गये तस्कर। स्रोत- रेलवे सु
विज्ञापन
दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से आरपीएफ और जीआरपी टीम ने बुधवार की रात ट्रेन संख्या 63230 ट्रेन से पांच तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 37820 रुपये की 70.080 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। टीम पूछताछ के बाद विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है। आरपीएफ निरीक्षक गणेश सिंह राणा ने बताया कि आरपीएफ और जीआरपी टीम विशेष चौकसी के तहत प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन संख्या 63230 के रुकने के बाद जांच शुरू कर दी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि इस ट्रेन में कुछ लोग बोरे में शराब दरौली स्टेशन से लेकर चढ़े हैं।
विज्ञापन

शराब बिहार ले जाई जा रही है। इसके बाद जब टीम ने प्रत्येक डिब्बों की जांच की तो बिहार प्रांत के बख्तियारपुर थाना के ददौर निवासी कौशल कुमार के पास से पांच अंग्रेजी शराब की बोतल, 12 पीस बियर बरामद हुआ। आरोपी रंजन कुमार के पास से पांच अंग्रेजी शराब की बोतल, 12 बियर, 10 पाउच अंग्रेजी शराब, सुजीत कुमार के पास से छह अंग्रेजी शराब की बोतल, 12 बियर, 12 पाउच अंग्रेजी शराब और 22 पीस 375 एमएल की शीशी बरामद हुई।
शराब तस्कर रवि कुमार के पास से छह अंग्रेजी शराब की बाेतल, 12 बियर, 10 पाउच अंग्रेजी शराब, कुंदन कुमार के पास से बोरे से सात बोतल अंग्रेजी शराब, 12 बियर, 12 पाउच अंग्रेजी शराब बरामद हुई। आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी गणेश सिंह राणा ने बताया कि 70.080 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। बरामद शराब का मूल्य 37820 रुपये आंका गया है। पांच तस्करों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें