फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम को पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (एपवा) की कार्यकर्ताओं ने विभिन्न सवालों को लेकर सरजू पांडेय पार्क में सोमवार को धरना-प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी से मिलकर पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। डीएम ने मेडिकल बोर्ड का गठन, मुआवजा देने, पीड़ित परिवार को आवास उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सभा में एपवा की जिलाध्यक्ष चंद्रावती देवी ने कहा कि योगी सरकार में महिलाओं के ऊपर हिंसा, आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। इससे महिलाएं अपने को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़ जैसे मामलों की थानों में रिपोर्ट तक दर्ज नहीं हो रही। चंदौली जिले के बिंदपुरवा की घटना इसके उदाहरण हैं। सभा में जिला उपाध्यक्ष सरोज यादव, सुकरा देवी, मंजू गोंड, मुराही, सुमित्रा देवी, रिंकू व शकुंतला देवी ने विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें