फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पांच लोगों पर मारपीट करने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगौली। नोनहरा थाना क्षेत्र के रोहिली गांव निवासी एक महिला ने बृहस्पतिवार की देर शाम पांच लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के निर्देश पर नोनहरा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। नोनहरा थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि रोहिली गांव निवासी दुर्गावती देवी ने तहरीर देकर बताया कि 13 मार्च को सुबह करीब 10 बजे 10 वर्षीय उनकी पुत्री घर से बाहर जा रही थी। रास्ते में गांव की एक महिला ने अपशब्द बोलना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद महिला ने पुत्री की पिटाई शुरू कर दी। जब पीड़िता पुत्री को बचाने पहुंची तो मौके पर अन्य लोग भी आ गए। सभी ने मिलकर पुत्री की पिटाई कर दी। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। दुर्गावती देवी का आरोप है कि घटना के बाद वह उसी दिन थाना नोनहरा पहुंचीं, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद उनकी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। नोनहरा थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पांच आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें