अब जिले के लोगों को एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए भागम-भाग नहीं करनी पड़ेगी। सहज संस्था ने पांच किलोग्राम फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेंडर की लांचिंग गुरुवार को लंका मैरीज हाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान की।
इस मौके पर सहज संस्था के राज्य निदेशक रीमा ने बताया कि इसी माह से 5 किग्रा का सिलेंडर बाजार में बिकने लगेगा। इसका बाजार मूल्य 1500 रुपये निर्धारित किया गया है। यह आसानी से बाजार से कोई भी व्यक्ति पहचान पत्र की फोटो
कापी देकर खरीद सकता है। यह सिलेंडर घरेलू एवं कामर्शियल दोनों में प्रयोग किया जा सकता है। इस मौके पर नवीन पांडेय, आनंद सिंह, नर सिंह, जितेन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे।