फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिलाओं समेत पांच की मौत

Sun, 12 Feb 2017 09:35 PM IST
ghazipur
विज्ञापन
सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
जिले में अलग-अलग हुई घटनाओं में दो महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए भ्‍ाेज दिया। जबकि एक शव पंचनामा के बाद परिवारीजनों को सौंपा। शहर कोतवाली के रजागंज पुलिस चौकी के पास रविवार को ट्रक के धक्के से दूध बेचकर घर जा रहा साइकल सवार दूधिए की मौत हो गई। सुहवल थाने के घाटमपुर निवासी रमाशंकर चौधरी-55 रोज की तरह शहर से दूध बेचकर दोपहर में साइकल से घर जा रहा था। रजागंज पुलिस चौकी के पास जमानिया की तरफ से तेज गति से आ रहे ट्रक से टक्कर लग गई। घटना की जानकारी होते ही परिवार के लोग भी पहुंच गए।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के छावनी लाइन स्थित गंगा विशुनपुर निवासी अशोक कुशवाहा (35) ने अबूझ हाल में जहर खा लिया। उसकी तबीयत खराब होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भांवरकोल संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के करंडा गांव में एक मजदूर महिला के जहर खाने से मौत हो गई। पुलिस शव कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है। मुहम्मदाबाद कोतवाली के बालापुर गांव निवासी सोनिया (35) मजदूरों के साथ कुंडेसर गांव के एक किसान के खेत में काम कर रही थी। अचानक वह गिर गई और उसके मुंह से झाग निकलने लगा। यह देख कर अन्य मजदूर चिल्लाने लगे। वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। जब तक लोग उसे अस्पताल ले जाते उसकी मौत हो गई थी।

जखनियां संवाददाता के अनुसार, भुड़कुड़ा रेलवे स्टेशन के ट्रैक नंबर एक पर डीएमयू ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की  मौत हो गई। मदरा गांव निवासी इंद्रावती  देवी (45) वाराणसी जाने के लिए डीएमयू ट्रेन पकड़ने  रेलवे स्टेशन की ओर ट्रैक के किनारे-किनारे जा रही थी। इस दौरान पीछे से आ रही डीएमयू ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर से घायल हो गई। लोगों ने घायल महिला को इलाज के लिए सीएचसी भेजवाया हालत गंभीर होने पर उसे चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

औड़िहार संवाददाता के अनुसार, सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के बाजार स्थित रेलवे क्रासिंग के पास रविवार की  सुबह एक वृद्ध की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पसरा निवासी  रामाधार खरवार (65) रविवार की सुबह बाजार स्थित रेलवे क्रासिंग के पास से  होकर जा रहा था। इसी बीच करीब आठ बजे अचानक वह गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी  मौत हो गई।
पुलिस को मृतक के पास से 10000 नकदी, एक डायरी आदि सामान मिले। डायरी में लिखे नंबर के  आधार पर पुलिस ने परिवार वालों को इसकी सूचना दी । कुछ ही देर बाद परिवार के लोग थाने पहुंच गए।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें