फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग के मुख्य आरोपी सहित पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल थाना क्षेत्र के मुरतपुरवां गांव में बीते नौ मई की रात आई बरात में हुई हर्ष फायरिंग के दौरान लक्ष्मण कुशवाहा (65) की गोली लगने से मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने कालूपुर तिराहे से बृहस्पतिवार को मुख्य आरोपी सहित पांच को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर नाइन एमएम का पिस्टल, एक खोखा और दो कारतूस बरामद किया गया। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

मालूम हो कि मुहम्मदाबाद कोतवाली के चकशाह मोहम्मद उर्फ मलिकपुरा निवासी रामसूरत सिंह के पुत्र धनंजय की बरात बीते नौ मई को सुहवल थाना क्षेत्र के मुरतपुरवां निवासी सियाराम सिंह के घर आई थी। रात करीब 11 बजे बरात में शादी के दौरान अचानक हुई हर्ष फायरिंग में गोली फंस गई। गोली निकालते समय लक्ष्मण कुशवाहा (65) को पेट में जा लगी। जिससे उनकी मौत हो गई थी। दूल्हे के भाई मनोज ने गांव के ही कई लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया था। पुलिस पांच दिनों से तलाश में जुटी थी कि मुखबिर की सूचना पर कालूपुर तिराहे से चकशाह मोहम्मद गांव निवासी मुख्य आरोपी देवेंद्र कुशवाहा को नाइन एमएम पिस्टल, एक खोखा और दो कारतूस के साथ और रामलाल कुशवाहा, बलिराम कुशवाहा, घनश्याम कुशवाहा और साजिशकर्ता रामऔतार कुशवाहा निवासी बैरान को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक तारावती ने बताया कि गोली से मृत अधेड़ के मामले में वांछित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें