फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मछली की दुकानें रहीं बंद, चिकन-मटन की दुकानों पर सन्नाटा

विज्ञापन
शहर के विशेश्वरगंज चौराहे स्थित मीट की दुकान पर पसरा सन्नाटा। संवाद - फोटो : credit
विज्ञापन
गाजीपुर। शारदीय नवरात्र के शुभारंभ के साथ चिकन- मटन और मछली की दुकान बंद रखने के दिशा- निर्देश का असर रविवार को साफ दिखाई पड़ा। नगर क्षेत्र की मछली की दुकानें पूरी तरह बंद रहीं। जबकि चिकन और मटन की खुली एक-दो दुकानों पर बाहर से कपड़ा टांगा गया था। वहीं, इन दुकानों पर खरीदार भी नजर नहीं आए। मीट व चिकन की दुकानों पर पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र में लोग शुद्धता व पवित्रता पर ध्यान देते हैं। शारदीय नवरात्र के पहले दिन से ही मछली विक्रेताओं ने अपनी दुकानों को पूरी तरह से बंद रखा। इसके कारण महुआबाग व सिंचाई विभाग चौराहा पर सजने वाली मछली मंडी में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा। इसी तरह विशेश्वरगंज, लंका, सैनिक चौराहा आदि जगहों पर चिकन व मीट की दुकानें खुली रहीं। लेकिन, ग्राहक नदारद रहे। दुकानदार दुकानें खोलकर ग्राहकों का इंतजार करते दिखे। नगर पालिका ईओ डीके राय ने बताया कि पंडालों व मंदिरों के आसपास स्थित मांस तथा मछली के दुकानों को शारदीय नवरात्र भर बंद करने का निर्देश जल्द ही जारी किया जाएगा।

शहर के विशेश्वरगंज चौराहे स्थित मीट की दुकान पर पसरा सन्नाटा। संवाद- फोटो : credit

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें