फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले सीटी फटी वो दुरुस्त हुआ तो उड़ गया जंफर

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर सहित जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को बिजली की बेतहाशा कटौती से लोग बेहाल रहे। प्रचंड गर्मी के इस मौसम में बिजली के अभाव में लोगों को घर में भी राहत नहीं मिली। सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों एवं बुजुर्गों को हुई।
विज्ञापन

शहर क्षेत्र के प्रकाशनगर उपकेंद्र पर सुबह साढ़े दस बजे अचानक करेंट ट्रांसफार्मर (सीटी) फट जाने के कारण महुआबाग, लालदरवाजा, लंका, चुंगी, स्टेशन रोड की बत्ती गुल रही। इससे भीषण गर्मी में उपभोक्ता बेहाल रहे। कई घंटे तक मशक्कत के बाद हाईटेंशन की लाइन में आई खराबी दूर कर जैसे ही बिजली चालू हुई कुछ देर बाद जंफर टूट गया। दरअसल, इस उपकेंद्र पर पीरनगर एवं राजकीय मेडिकल कालेज का भार है। प्रकाशनगर उपकेंद्र के अवर अभियंता अविनाश सिंह ने बताया कि डेढ़ सौ एम्पियर की क्षमता वाले इस उपकेंद्र पर करीब चार सौ एम्पियर का लोड चल रहा है। इस वजह से लाइन में दिक्कतें आ रही हैं। खराबी को दूर कर आपूर्ति शुरू की गई है। शादियाबाद संवाददाता के अनुसार बेतहाशा बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। सोमवार की रात बत्ती गुल हो जाने से लोगों की रात जागकर कटी। लोगों को बिजली की किल्लत के साथ-साथ पानी की समस्या का भी सामना करना पड़ा। इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है उसमें बिजली लोगों को रुला रही है। दिन में तेज धूप एवं रात में उमस भरी गर्मी से नींद हराम है। कटौती के चलते पंखा, कूलर न चलने से लोग बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें