फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दो युवकों की हत्या में पहली गिरफ्तारी, आरोपियों पर लगेगा रासुका

विज्ञापन
मठिया घाट के पास पुलिस मुठभेड़ में घायल गहमर हत्याकांड के एक आरोपी ओम सिंह को इलाज के लिए ले जा - फोटो : mathura
विज्ञापन
गाजीपुर। गहमर के खेलूराय पट्टी में तीन दिन पहले हुई दो युवकों की नृशंस हत्या और एक युवक के लापता मामले में शामिल आरोपी ओम सिंह शनिवार को पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। भोर में मठिया घाट पर हुई मुठभेड़ में उसके बाएं पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक तमंचा और खोखा बरामद हुआ है। वहीं, पुलिस अन्य 12 आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। साथ ही आरोपियों पर रासुका लगाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

एएसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने बताया कि गहमर के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह को जानकारी मिली कि 24 दिसंबर की रात खेलूराय पट्टी में विक्की सिंह, सौरभ सिंह की वीभत्स हत्या और अंकित सिंह के लापता होने के मामले में नामजद आरोपी खेलूराय पट्टी निवासी ओम सिंह कहीं भागने की फिराक में है। तत्काल पुलिस टीम मठिया घाट के पास पहुंची तो आरोपी ओम सिंह ने तमंचे से पुलिस पर गोली चला दी।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बाएं पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। बताया कि उसके पास से एक तमंचा और एक खोखा बरामद हुआ है। इसके बाद पुलिस ने सीएचसी भदौरा में उसका इलाज कराया। वीभत्स हत्याकांड में नामजद 12 और एक अज्ञात आरोपी शामिल है, जिसमे यह पहली गिरफ्तारी है।
विज्ञापन

इसके अलावा हत्याकांड के आरोपियों पर रासुका लगाने की तैयारी कर रही है। एसपी डाॅ. ईरज राजा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सभी नामजद आरोपियों का आपराधिक ब्योरा जुटाया जा रहा है।

हत्याकांड के नामजद आरोपी ओम सिंह काे मुठभेड़ में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - अतुल सोनकर, एएसपी ग्रामीण

ओम पर आर्म्स एक्ट के अलावा छह प्राथमिकी दर्ज
गाजीपुर। पुलिस मुठभेड़ में घायल हत्यारोपी ओम सिंह के खिलाफ गहमर थाने में आर्म्स एक्ट के अलावा कई संगीन धाराओं में छह प्राथमिकी दर्ज है। बीते 26 सितंबर की शाम दो गुटों में हुई पत्थरबाजी और गोलाबारी में भी ओम सिंह शामिल था। उस मामले में भी उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बावजूद अभी तक पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। संवाद
-

गाजीपुर से बिहार तक पुलिस के छापे, चार टीमें लगाई गईं
कार्रवाई की निगरानी कर रहे एसपी, एक-एक आरोपी का जुटाया जा रहा आपराधिक ब्योरा
संवाद न्यूज एजेंसी

गाजीपुर। गहमर के खेलूराय पट्टी में हुए दोहरे हत्याकांड और एक युवक के लापता होने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार हाथ-पैर मार रही है। पुलिस की चार टीमें गाजीपुर के अलावा आसपास के जिलों और बिहार में छापे मार रही हैं। एसपी डाॅ. ईरज राजा खुद पूरी कार्रवाई की निगरानी कर रहे हैं।
एसपी डाॅ. ईरज राजा ने बताया कि खेलूराय पट्टी में जघन्य वारदात हुई है। पीड़ित परिजनों की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी में छह लोगों पर साजिश का आरोप है। इसकी भी जांच गहनता से की जा रही है। इनपुट के आधार पर छानबीन की जा है कि घटनास्थल पर कौन-कौन मौजूद था। गिरफ्तारी के लिए चार टीमें आसपास के जिलों और बिहार में दबिश दे रही हैं।

-



पुलिस ने की होती कार्रवाई तो नहीं होता वीभत्स हत्याकांड

एसपी डाॅ. ईरज राजा ने बताया कि सितंबर में दर्ज प्राथमिकी में अगर सख्त कार्रवाई की गई होती तो यह वीभत्स वारदात नहीं होती। लापरवाही बरतने तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक और दो उपनिरीक्षकों को निलंबित कर दिया गया। वहीं, कोतवाल को लाइन हाजिर किया गया। बताया कि 24 दिसंबर की रात पुलिस को सूचना मिली कि खेलूराय पट्टी में तीन युवक गाली-गलौज कर रहे हैं। इसके बाद डॉयल 112 पुलिस पहुंची और पूछताछ करने के बाद ग्रामीणों को कोतवाली में प्राथमिकी करने की बात कही। इसके कुछ देर बाद तीनों युवक वहां पहुंच गए, जिसके बाद झगड़ा हुआ और दो युवकों की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई।


दोनों गुटों में शामिल हैं 20 से 25 साल के युवक
गहमर के खेलूराय पट्टी हत्याकांड में पुलिस की छानबीन और पूछताछ में परत दर परत खुल रही हैं। जांच में पता चला है कि दोनों गुटों में 20 से 25 आयु साल के युवक शामिल हैं। इनके बीच वर्चस्व के लिए लंबे समय से अदावत चली आ रही थी। पुलिस सभी पहलुओं को खंगालने में जुटी हुई है, ताकि हत्याकांड के प्रत्येक बिंदुओं का खुलासा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें