फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: वीर बाल दिवस पर साहिबजादों के बलिदान को किया नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सत्य और धर्म की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों बाबा फतेह सिंह (6 वर्ष) और बाबा जोरावर सिंह (9 वर्ष) का बलिदान शुक्रवार को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया गया। भाजपा जिला कार्यालय, छावनी लाइन में विचार गोष्ठी हुई। इसमें वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों में नैतिक मूल्यों के सुदृढ़ीकरण के लिए भारत के गौरवशाली इतिहास और आदर्शों को सामने लाने का कार्य किया है।
विज्ञापन

साहिबजादों का बलिदान धर्म, साहस और आत्मसम्मान का शाश्वत संदेश देता है। उन्होंने साहिबजादों के बलिदान से जुड़ा प्रसंग साझा करते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में भी उन्होंने धर्म के लिए अडिग रहते हुए मृत्यु को स्वीकार किया, जो अद्वितीय है। पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह का बलिदान धर्म की रक्षा के लिए अनुपम उदाहरण है। पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेंद्र राय ने कहा कि किसी भी देश का इतिहास उसका दर्शन होता है। संगोष्ठी को नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख सीता सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा और किरन सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने किया। बाद में भाजपा पदाधिकारियों ने लाल दरवाजा स्थित गुरुद्वारे में पुष्पांजलि अर्पित कर मत्था टेका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें