फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग मामले में 11 के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 21 Nov 2015 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान पद के चुनाव प्रचार के दौरान कोतवाली क्षेत्र के देवरिया गांव में शुक्रवार की देर शाम दो पक्षों में विवाद के दौरान हुई फायरिंग मामले में दोनों पक्षों की तरफ से 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस घटना में गोली लगने से घायल जयगोविंद राय और रितेश राय का उपचार वाराणसी में चल रहा है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन



देवरिया गांव निवासी संतोष राय और कमलेश राय की पत्नी ग्राम प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ रही हैं। शुक्रवार को नामांकन के बाद प्रचार करते समय  गांव में दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों में शाम करीब साढ़े पांच बजे किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। हो-हल्ला के बीच पिस्टल और रिवाल्वर से  गोली चली थी। इस दौरान गोली लगने से जयगोविंद राय (65) और रितेश राय (40) घायल हो गए थे। घायलों के परिवार और समर्थक आनन-फानन में दोनों को जिला अस्पताल लाए थे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया था। इस मामले में एक पक्ष के अवधेश राय की तहरीर पर पुलिस ने संतोष राय, जयगोविंद राय, विनय राय, मोहन राय, राहुल राय, अनुज राय, संतोष राय तथा दूसरे पक्ष के जनार्दन राय की तहरीर पर दिनेश राय, कमलेश राय, योगेश राय एवं मुकेश राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।



 शनिवार की दोपहर एसपीआरए अनिल कुमार के नेतृत्व में सुहवल, रेवतीपुर, दिलदारनगर, गहमर, नगसर थाना और जमानिया कोतवाली पुलिस ने संभावित ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन उसे कोई सफलता नहीं मिली। इस दौरान दोनों आरोपियों के घर पर बैठे 13 लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें