फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुरः दोस्तों के बीच हुई कहासुनी में चली गोली, एक गंभीर रूप से घायल

Thu, 13 May 2021 11:09 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर

सार

गाजीपुर जिले के एक गांव में गुरुवार रात करीब 10 बजे दोस्तों के बीच हुई कहासुनी में चली गोली में एक युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया.वहीं आरोपी मौके से फरार हो गया.
विज्ञापन
फायरिंग(सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले के करंडा थाना क्षेत्र के जमुआंव में गुरुवार रात करीब 10 बजे दोस्तों के बीच हुई कहासुनी में चली गोली में एक युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया. हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे वाराणसी रेफर दिया। इधर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। गांव निवासी संजय दुबे (28) देर रात अपने दोस्तों के साथ गांव में ही खाना खा रहा थे।
विज्ञापन


इसी दौरान उसकी अपने ही साथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। नशे में धुत दोस्त ने लक्ष्य कर कट्टे से फायर झोंक दिया। गोली युवक के सीने के उपर जा लगी।  घटना के बाद घायल गिरकर  छटपटाने लगा।  वहीं आरोपी मौके से फरार हो गया। 

घटना की जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंच गए।  इधर सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आई जहां से उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर भेज दिया। इस संबंध में एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी ने बताया कि गोली से घायल युवक को उपचार के लिए परिवार के सदस्य ट्रामा सेंटर ले गए है। फिलहाल मामले की छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें