फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक के आवास के बाहर फायर, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। भाजपा की पूर्व विधायक सुनीता सिंह के गहमर स्थित आवास के सामने कुछ लोगों ने तमंचे से गोलियां चलाईं। इस मामले में गहमर गांव के ही दो लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कराया कि 10 मार्च को मतगणना होने के बाद गांव के दो लोग गहमर रेलवे स्टेशन के पास स्थित उनके आवास के सामने आतिशबाजी करने लगे। सपा की जीत पर आतिशबाजी करने का भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध किया तो उन्होंने मारपीट करनी शुरू कर दी। उनमें से एक ने तमंचे से फायर भी किया। पूर्व विधायक ने आरोप लगाया है कि सपा कार्यकर्ता उनके घर के पास आतिशबाजी करने के साथ-साथ फायरिंग भी की। इस मामले में उन्होंने पुलिस पर हीलाहवाली करने का आरोप लगाया। इस संबंध में सीओ हितेंद्र कृष्ण ने बताया कि पूर्व विधायक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
नवनिर्वाचित विधायक का फेसबुक हैक
औड़िहार। सैदपुर विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक अंकित भारती का फेसबुक पेज हैक हो गया है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह से इसकी शिकायत की है। साथ ही साइबर सेल में भी तहरीर दी है। उन्होंने शिकायत के दौरान बताया कि नौ मार्च को उनका फेसबुक पेज हैक हो गया है और उससे गलत पोस्ट शेयर किए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि यह कृत्य विरोधियों की साजिश है। उन्होंने कहा कि छवि धूमिल करने के लिए फर्जी पत्र भी वायरल किए गए थे। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें