थाना क्षेत्र के मेदनीपुर गांव स्थित एक जनरल स्टोर की दुकान में सोमवार की रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। घटना में दुकान में रखा हजारों का सामान जल कर राख हो गया। आग की लपटों में दुकान के जलने के बाद पीड़ित के सामने भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया।
मेदनीपुर निवासी शिवानंद सिंह मेदनीपुर गांव स्थित जमानिया-गाजीपुर-सैयदराजा राष्ट्रीय राजमार्ग 24/97 एक पर ढाबा के पास स्थित दुकान में जनरल स्टोर का सामान बेचते हैं। रोज की तरह सोमवार की देर शाम भी वह दुकान बंद कर घर चले गए।
रात में किसी समय अज्ञात कारणों से दुकान में आग लग गई, जिससे उसमें रखा हजारों का सामान जलकर राख हो गया। मंगलवार की सुबह जब शिवानंद दुकान पर पहुंचा, तो जली हुई दुकान को देख हक्का-बक्का रह गया और रोने लगा। जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्राम प्रधान दीपक सिंह भी मौके पर पहुंच गए औ आग लगने से संबंध में बातचीत की।