गहमर गांव में बंद पड़े एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई जिससे घर-गृहस्थी के सामान जलकर नष्ट हो गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव निवासी इद्रीश ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि बीते दिनों वह पुत्री के घर गए थे। गांव के लोगों ने घर में आग लगने की सूचना दी। जब घर पहुंचते तो देखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था और घर के बिस्तर और अन्य सामान जलकर नष्ट हो चुके हैं। घर में लगे बिजली के मीटर, बल्ब, और तार उखाड़े गए थे।