फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: फल की दुकान में लगी आग, हजारों का सामान राख

विज्ञापन
जमानियां के पाण्डेय मोड के पास अस्थाई दुकान में लगी आग के आद उठती लपटे। संवाद
विज्ञापन
जमानियां। क्षेत्र के पांडेय मोड़ के पास सड़क किनारे लगी एक अस्थायी फल की दुकान में शनिवार तड़के करीब एक बजे अचानक आग लग गई। कानूनगो मोहल्ला निवासी दुकानदार इमरान राईनी उर्फ सोनू ने बताया कि घटना के समय वह घर पर थे।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने फोन कर दुकान में आग लगने की सूचना दी। मौके पर पहुंचने तक दुकान में रखा फल, प्लास्टिक क्रेट, तिरपाल समेत अन्य सामान जलकर नष्ट हो चुका था। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद आग बुझाई।
घटना में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। इमरान ने बताया कि वह मामले की लिखित शिकायत कोतवाली में देंगे। प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें