फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़े की दुकान में लगी आग, दो लाख का सामान नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के अमारी रेलवे फाटक स्थित कपड़े की दुकान में शार्ट-सर्किट से सोमवार को आग लग गई। इस घटना में दो लाख रुपये का कपड़ा जलकर नष्ट हो गया। आस-पास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

सराय धनेश गांव निवासी अवध नारायण की अमारी रेलवे फाटक पर कपड़े की दुकान है। रोज की तरह वह देर शाम दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह 11 बजे दुकान से धुआं निकलता देख आस-पास के दुकानदारों की भीड़ लग गई। इधर सूचना मिलते ही दुकानदार अवध नारायण भी मौके पर पहुंच गए। दुकान का ताला खोलकर किसी तरह लोगों ने आग पर काबू पाया। इधर जब-तक आग पर लोग काबू पाते करीब दो लाख रुपये का कपड़ा जलकर नष्ट हो गया था। पीड़ित ने बताया कि शार्ट-सर्किट से आग लगी थी। सूचना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें