फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बाइक पार्ट्स की दुकान में लगी आग

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद के वकीलबाड़ी स्थित दुकान में लगी आग से जले बाइक पार्ट्स। स्रोत- पाठक
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के नगर स्थित जफरपुरा मुहल्ले में वकीलबाड़ी मार्ग पर शनिवार की रात एक बाइक पार्ट्स और सर्विस की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसमें लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन


मुहम्मदाबाद नगर के यूसुफपुर धर्मशाला गली वार्ड नंबर छह निवासी मोनू जायसवाल ने बताया कि जफरपुरा मुहल्ले में बाइक पार्ट्स और सर्विस की दुकान का संचालन करते हैं। उनकी दुकान में बाइक रिपेयरिंग और पार्ट्स बेचने का काम होता है। बताया कि प्रतिदिन की तरह शनिवार की शाम करीब सात बजे दुकान बंद करके घर चले गए थे। देर रात में आसपास के लोगों ने फोनकर दुकान में आग लगने की सूचना दी। मोनू जायसवाल अपने भाई सोनू जायसवाल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों और पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। हालांकि आग बुझने तक दुकान में रखे स्पेयर पार्ट्स, मोबिल ऑयल, बैटरी सहित अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए। दुकानदार मोनू जायसवाल ने बताया कि आग की घटना में करीब छह से सात लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। कोतवाल विरेन्द्र प्रताप ने बताया कि पीड़ित दुकानदार की ओर से तहरीर मिली है, मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें