दिलदारनगर। आरडीएक्स स्पोर्टिंग क्लब की ओर शनिवार को निरहू का पुरा में क्रिकेट टूर्नामेंट का सर्किल फाइनल मुकाबला बारा व नरियाव के बीच खेला गया। नरियाव की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बारा की टीम को 19 रनों से पराजित करके खिताब अपने नाम कर लिया।
दोनों टीमों के बीच 10-10 ओवर का मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नरियाव की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 65 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बारा की टीम 46 रन ही बना सकी और 19 रनों से मैच हार गई। नरियाव टीम के शौकत अली को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। जबकि पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल के लिए आदिल खान को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार प्रदान किया गया। विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि राजेश पासवान, विशिष्ट अतिथि अखिलेश यादव, पिंटू यादव, कैलेंडर यादव, विशाल राय आदि मौजूद रहे।