मरदह। बेसिक शिक्षाधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता के आदेश पर खंड शिक्षाधिकारी ने नसीरपुर डाङी प्राथमिक विद्यालय पर तैनात सहायक अध्यापिका के फर्जी कागजात पाए जाने पर जंगीपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। इस कार्रवाई को लेकर शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
विभाग के जानकारों की माने तो प्राथमिक विद्यालय नसीरपुर डाङी शिक्षा क्षेत्र मरदह पर ढाई साल से तैनात सहायक अध्यापिका रीना यादव पुत्री राम विचार यादव पत्नी रंजीत कुमार यादव ग्राम पिपराकला, पोस्ट- पचोखर थाना- खेजुरी जनपद बलिया का निवासी हूं। जिनका 01 मई 2019 को टीईटी अंकपत्र का सत्यापन कराया गया था। जिसमें टीईटी अंक पत्र कूट रजित और फर्जी पाया गया। नियुक्ति और अंक पत्र/ प्रमाण पत्र सत्यापन संबंधी समस्त अभिलेख जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय में संरक्षित कर लिया गया है। इस संबंध में खंड शिक्षाधिकारी उदयराज मौर्य ने बताया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता के आदेश पर जंगीपुर थाने में सहायक अध्यापिका रीना यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस कारवाई से फर्जी तरीके से नौकरी पाने वाले शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है।