फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: एक ही परिवार के तीन लोगों से मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भड़सर। क्षेत्र के गुरुसेवक नगर में मकान निर्माण को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ मारपीट की। घटना में पति-पत्नी और पुत्र घायल हो गए। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि वह अपने पुत्र रोशन गुप्ता के साथ जमीन पर निर्माण कार्य के लिए बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी दिलशाद मौके पर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर मामला बढ़ गया और दिलशाद के पुत्र अफरोज उर्फ बालेन्दु व परवेज उर्फ मोनू के साथ एक अन्य व्यक्ति वकील भी वहां पहुंच गया। आरोप है कि सभी ने मिलकर अमरनाथ गुप्ता की पिटाई कर दी। इस संबंध में जंगीपुर थानाध्यक्ष शिवमणि त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें