फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पोखरी से मछली बहा देने पर सात के खिलाफ प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शादियाबाद थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में पोखरी की मेड़ काटकर करीब सात लाख की मछलियों को बहाने और गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने पर पीड़ित मत्स्य पालक ने शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर सात लोगों लखंदर गोंड, अभिषेक, शेरू, सचिन,कुसुम, सेवतिया व विद्या पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक बासदेव प्रसाद ने बताया कि, पीड़ित राजेश कुमार गोंड ने तहरीर देकर जानकारी दी कि गांव की पोखरी में मछली पालन का पट्टा है। बीते 21 जुलाई की रात करीब 11 से 12 बजे के बीच गांव के ही लखंदर गोंड, अभिषेक, शेरू और सचिन लाठी-डंडा और असलहा से लैस होकर पोखरी का मेड़ को फावड़े से काट दिया, जिसकी वजह से पोखरी के पानी निकल जाने की वजह से उसमें मौजूद करीब सात लाख रुपये की मछलियों के बच्चे मर गए। पीड़ित ने इन मछलियों के बच्चों के लिए बैंक से तीन लाख का लोन लिया था। अगली सुबह इसकी जानकारी होने पर डायल 112 पर फोनकर घटना की जानकारी दी। इसपर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने फोटो खींची और थाना पर जाकर लिखित सूचना देने की बात कहकर वापस चले गए।
इस पर थाने पहुंचकर इसको लेकर सभी आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। 23 जुलाई की सुबह करीब आठ बजे को आरोपी लखंदर पहुंचकर गाली-गलौज करने लगा। इस दौरान कुसुम, सेवतिया व विद्या ने भी जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें