दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के खुदाबक्शपुर गांव में सोमवार की सुबह छत से गिरकर पांच वर्षीय मासूम गांधी की सरिया में धंसने से मौत हो गई। खुदाबक्शपुर गांव निवासी निशा देवी ने बताया कि वह छत पर स्नान कर रही थी।
पुत्र गांधी (5) खेलते-खेलते गांधी का संतुलन होकर गिर गया और बगल की अधूरी छत पर निकले पिलर के सरिया पर जा गिरा। यह मंजर देख परिजनों और आसपास के लोगों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह सरिया में फंसे मासूम को बाहर निकाला और तत्काल इलाज के लिए मऊ अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन गजपतपुर गांव के पास रास्ते में ही उसने अंतिम सांस ली। जानकारी मिलते ही पूर्व प्रधान रामाश्रय चौहान, सपा के वरिष्ठ नेता जितेंद्र भारती, विंध्याचल चौहान एवं प्रधान प्रतिनिधि चांदी यादव सहित अन्य लोगों ने पहुंचकर शोक व्यक्त किया। परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी।