फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मारपीट में चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के चौकी जीवधर निवासी सुनील कुमार ने परिवार के सदस्यों पर हमला करने वाले गांव के चार लोगों के खिलाफ शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज करायी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि, पीड़ित ने तहरीर देकर बताया कि, बीते छह मई की रात करीब आठ बजे बड़े पिता नेहाल बिंद, चाचा छविनाथ, भाई राहुल और पिंटू गांव में ही एक शादी समारोह में शामिल थे। इसी दौरान गांव के ही वैकुंठ, पवन बिंद, वीरेंद्र, महेंद्र ने उनपर लाठी-डंडे और लोहे के राड से हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर उन्हें इलाज के लिए शहर के गोराबाजार स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए। इसके बाद भी सभी आरोपी पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि, पीड़ित की तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें