फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: नाद फेंकने व खूंटा उखाड़कर के मामले में आठ पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भड़सर। जंगीपुर थाना क्षेत्र में जबरन पशुओं को खाने के लिए रखे गए नाद को फेंकने और पशु बांधने वाला खूंटा उखाड़ने पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ शुक्रवार को प्राथमिकी दर्जकर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष शिवमणि त्रिपाठी ने बताया कि विशुनपुर पिपरही निवासी चतुरी यादव ने तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार को विपक्षी के लोग एकजुट होकर आए और पशुओं को खाने के लिए रखा गया नाद और बांधने के लिए लगा खूंटा उखाड़कर फेंक दिए। पीड़ित के अनुसार इस मामले में पहले ही सदर एसडीएम द्वारा यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया गया था, बावजूद विपक्षियों ने इस तरह का कृत्या किया। थानाध्यक्ष शिवमणि त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित चतुरी यादव की तहरीर पर मन्नू यादव, सूरत यादव, सोनू यादव, राजू यादव, राहुल यादव, संजय यादव, रमेश यादव और रामजन्म यादव सहित आठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें