गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के कटरिया गांव में हुए पथराव मामले में पुलिस ने बुधवार देर शाम 46 नामजद और 200 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इसमें एक पक्ष से सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, सदर विधायक जैकिशन साहू व जंगीपुर विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव शामिल हैं, जबकि दूसरे पक्ष से ग्राम प्रधान समेत अन्य लोगों को नामजद किया गया है।
एएसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्र ने बताया कि नामजद आरोपियों में सपा जिलाध्यक्ष, सदर विधायक और जंगीपुर विधायक के अलावा सुनील यादव (मल्लाहपुरवा), मनीष यादव व अनिल यादव (धरम्मरपुर), पांचू यादव (लालनपुर, सदर कोतवाली), सत्या यादव (कुंवरपुर, नंदगंज), पंकज यादव, विक्की यादव, सिंटू उर्फ उपकार यादव (सलारपुर, करंडा), प्रहलाद बौद्ध, अभिषेक कुमार, आशीष यादव, बबलू गोंड, शुभम गोंड, शेरू गोंड, मोहन कुमार, उपेंद्र यादव, विगनाथ यादव, लाल बाबू यादव, सुभाष यादव, जीवन यादव, सत्येंद्र यादव, मोहम्मद इरफान, शाह मोहम्मद, अमितेश राय, सूर्यकांत यादव, मिथुन यादव, अनिल यादव, संतोष यादव, हरिकेश यादव, आशीष उर्फ मुगनू, शिशु यादव, आमिल अली, तौकीर खां, बिंदु बाला, रीना यादव, निशा पाल, श्याम बिहारी, महेश यादव, अनीश यादव, गौतम यादव, उपेंद्र यादव और विवेक यादव शामिल हैं।
एएसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्र ने बताया कि दूसरे पक्ष के कटरिया ग्राम प्रधान आशू सिंह सहित छह अन्य और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। एएसपी सिटी ने बताया कि अब तक नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की गहन छानबीन में जुटी हुई है।