फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: टीशर्ट के फंदे से लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। थाना क्षेत्र के बोगना गांव में बुधवार की रात 7.30 बजे बागीचे में बबूल के पेड़ की टहनी से टीशर्ट के फंदे से मृत अवस्था में एक युवक लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि सुरेश चौहान ने तहरीर देकर जानकारी दी कि भाई शैलेश चौहान (21) एक दिन पूर्व नाराज होकर घर निकल गया था। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला। गांव के लोग बागीचे के तरफ शौच के लिए गए थे, तभी बबूल के पेड़ से मृत अवस्था में लटकता देख शोर मचाने लगे। तब घटना की जानकारी हुई। मृतक तीन भाइयों में वह सबसे छोटा था। थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि मृतक के भाई सुरेश चौहान की तहरीर पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें