फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मारपीट के मामलों में तीन पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने बुधवार को तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रभारी थानाध्यक्ष रमेश पटेल ने बताया कि कछुहरा गांव निवासी उदय प्रताप यादव ने तहरीर देकर बताया कि सुबह 8.30 बजे वह बरही चट्टी स्थित डेयरी से दूध देकर घर लौट रहे थे। रास्ते में स्कूल के पास गांव के ही उमेश यादव ने उसे रोककर गाली देते हुए लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। उधर, कोदई गांव ने निवासी मधुबाला सिंह ने तहरीर देकर बताया कि सुबह 7. 10 बजे पड़ोसी सत्य प्रकाश सिंह व आदित्य सिंह ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आई बेटी को भी मारा-पीटा और गली से जाते समय उसके ऊपर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया। पति मनोज और बेटे का गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी आए दिन विवाद व मारपीट करते हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष रमेश पटेल ने बताया कि दोनों तहरीर पर प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
करंट लगने से मजदूर झुलसा
करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के दुबिहा मोड तिराहे पर वाहन से लोहे का पाइप उतारते समय रेल विद्युत तार के संपर्क में आने वीरेंद्र राजभर गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

असावर गांव निवासी परशुराम राजभर ने बताया कि वीरेंद्र राजभर उर्फ सरल प्रतिदिन की तरह मजदूरी करने दुबिहा मोड़ गए थे। वह पिकअप वाहन से लोहे का पाइप उतार लाइन पार पहुंचा रहे थे। रेल लाइन पार करते समय लोहे का 20 फीट लंबा पाइप रेल लाइन के ऊपर से गुजरे विद्युत तार के संपर्क में आ गया। इससे वह करंट की चपेट में आकर बेहोश हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से उन्हें प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र बाराचवर ले गई। डाक्टरों ने गंभीर हालत देख मेडिकल काॅलेज अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि घायल मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है। मामले की छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें