फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बिजली चोरी में 17 के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। बिजली निगम ने बुधवार को चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बकायेदारों से 16 लाख बकाया की वसूली की गई। साथ ही 78 बिजली कनेक्शन काटे गए। 17 लोगों को अवैध ढंग से बिजली जलाते हुए पकड़ा गया। इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन

नगर के तुलसीपुर, शिवपूजन कॉलोनी, मुगलानी चक, प्रकाश नगर, छावनी लाइन में चेकिंग अभियान चलाया गया। विद्युत वितरण खंड नगर के अधिशासी अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि चेकिंग अभियान में 24 टीमों के साथ विजिलेंस टीम भी शामिल रही। संवाद
जमानिया : उपखंड के खिदिरपुर और रामपुर फुफुआंव क्षेत्र में विद्युत चेकिंग अभियान बुधवार को चलाया गया। इस दौरान कई जगहों पर बिजली चोरी के मामलों की जांच की गई। चेकिंग में 10 लोगों पर एफआईआर की गई जबकि बकायेदारों से 6 लाख 55 हजार का राजस्व वसूला गया।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता गोपीचंद ने बताया कि चेकिंग अभियान में क्षेत्र के उपभोक्ताओं को नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई। बकायेदारों से जुर्माने और बकाया राशि वसूलने के साथ-साथ अवैध कनेक्शन हटाने की कार्रवाई भी की गई। अभियान में स्थानीय लोगों को विद्युत चोरी के खिलाफ जागरूक करते हुए बताया गया कि बिजली चोरी न केवल कानूनन अपराध है बल्कि यह समाज के विकास में बाधा भी उत्पन्न करता है। इस प्रकार का चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि 10 लोगों पर बिजली चोरी को लेकर एफआईआर की गई है जबकि बकायेदारों से 6 लाख 55 हजार रुपये के राजस्व की वसूली की गई है। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी प्रवीण‚ अवर अभियंता इंद्रजीत पटेल‚ अवर अभियंता दुर्विजय कुमार‚ मनोज कुमार‚ विपिन कुमार आदि विद्युतकर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें