फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 718 व्यापारियों पर लगा 13.70 करोड़ का जुर्माना माफ

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जीएसटी विभाग ने जनपद में एमनेस्टी योजना का संचालन 31 मार्च तक किया। योजना का लाभ 718 व्यापारियों को मिला।
विज्ञापन

इन व्यापारियों ने 8.54 करोड़ रुपये टैक्स जमा किए। टैक्स जमा करने वाले व्यापारियों का ब्याज व अर्थदंड माफ कर दिया गया। एमनेस्टी योजना के तहत 718 व्यापारियों का 13.70 करोड़ रुपये अर्थदंड माफ हुआ। साथ ही नौ करोड़ 40 हजार रुपये ब्याज माफ किया गया। वित्तीय वर्ष 2017-18, 2018-19 और 2019-20 के दौरान नोटिस प्राप्त करने वाले कारोबारियों को योजना के तहत लाभान्वित करने के लिए योजना का संचालन किया गया था। योजना का संचालन बीते जनवरी महीने से किया जा रहा था।
विज्ञापन

योजना का उद्देश्य व्यापारियों को राहत देने के साथ ही अधिक से अधिक राजस्व वसूली करना था। टैक्स जमा करने वाले व्यापारियों का ब्याज और अर्थदंड दोनों माफ किया गया। जनपद में 1947 व्यापारियों पर 42.05 करोड़ रुपये बकाया था। इसमें 6.54 करोड़ रुपये अर्थदंड शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें