फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जमानिया स्टेशन पर मिली गंदगी, यात्री शेड से टपकता दिखा पानी

विज्ञापन
जमानिया रेलवे स्टेश पर डीआरएम की वैगन। संवाद
विज्ञापन
जमानिया। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की दोपहर में मंडल रेल प्रबंधक डीआरएम ने स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। दोपहर करीब 12 बजे पहुंचे उच्चाधिकारियों ने स्टेशन प्लेटफॉर्म और सर्कुलेटिंग एरिया का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान व्यवस्थाओं में कमियां पाए जाने और गंदगी मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों से नाराजगी जताई।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान स्टेशन पर प्लेटफॉर्म और सर्कुलेटिंग एरिया में गंदगी बिखरी पड़ी थी। उन्होंने साफ-सफाई, वेटिंग हॉल और यात्रियों के बैठने की व्यवस्था को तत्काल सुधारने के निर्देश दिए। यात्री सुविधाओं की पड़ताल करते हुए जब अधिकारी आगे बढ़े, तो पीने के पानी के सप्लाई के लिए बनी लोहे की टंकी जर्जर स्थिति में मिली और प्लेटफार्म पर शौचालय न होने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई।
डीआरएम की नजर प्लेटफॉर्म पर लगे उस शेड पर भी पड़ी जिससे पानी टपक रहा था। डीआरएम ने मानसून को देखते हुए इस शेड को तत्काल दुरुस्त करने का कड़ा निर्देश दिया। इसके बाद डीआरएम ने पैनल रूम का भी निरीक्षण किया और वहां मौजूद रेल कर्मियों से उनकी समस्याओं को जाना।
विज्ञापन

डीआरएम विनोद कुमार ने बताया कि स्टेशन पर पाई गई कमियों को बेहद गंभीरता से लिया गया है। यात्रियों की सुविधाओं और सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जर्जर पानी की टंकी, टपकते शेड और शौचालय की मरम्मत का निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें