फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइसोलेशन वार्ड में गाजीपुर एसपी ने पेश की जिंदादिली की मिसाल, सदाबहार फिल्मी गाना गाकर जीता दिल 

Mon, 31 Aug 2020 01:25 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
गाजीपुर एसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना महामारी ने जहां मानव जीवन को ही खतरे में डाल दिया है, तो कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनके बुलंद हौसले के आगे इस बीमारी का डर कुछ कम करने लगता है। ऐसे ही बुलंद हौसले और जिंदादिली की मिसाल गाजीपुर एसपी डॉक्टर ओमप्रकाश सिंह ने भी पेश की है। कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद आइसोलेट रहने के दौरान उनके द्वारा गाया सदाबहार  फिल्मी गाना "हमसे का भूल हुई जो ये सजा हमको मिली" इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग एसपी की प्रशंसा भी खूब कर रहे हैं। 

विज्ञापन


दरअसल, 23 जुलाई को वह कोरोना पॉजिटिव हो गए। उन्हें 24 जुलाई को केजीएमयू लखनऊ में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जिंदगी के इस कठिन समय में भी उन्होंने हार नहीं मानी और चाय और काढ़ा बनाकर पीते रहे और स्वयं जरूरी काम करते रहे। 

डॉ ओमप्रकाश ने बताया कि इस दौरान लखनऊ में जहां इनका परिवार रहता है। वहां पर उनकी गाड़ी और ड्राइवर चला गया तो उस अपार्टमेंट के लोग दबी जुबान में विरोध करना शुरू कर दिए। जब इसकी जानकारी उनको हुई तो उन्होंने तत्काल अस्पताल के कमरे से एक वीडियो बनाकर अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों तक भेजा। तब लोगों को विश्वास हुआ कि मैं घर पर नहीं बल्कि अस्पताल के कमरे में हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें