फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जानलेवा हमले में नौ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के महाराजगंज निवासी जगदीश ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही नौ लोगों के खिलाफ परिवारजनों पर टांगी और लोहे की राॅड से जानलेवा हमले करने मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

प्रभारी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित ने तहरीर देकर जानकारी दी कि बीते 10 अप्रैल की सुबह करीब आठ बजे गांव निवासी जूनियर मैजिक वाहन को तेज रफ्तार से चलाते हुए गांव की आरसीसी गली स्थित हमारे सहन के पास से तेजी से निकला। इस पर भाई हनुमान और संजय ने जूनियर को वाहन धीरे चलाने को कहा। इतना सुनते ही आरोपी जूनियर अपने चचेरे भाई विपिन उर्फ नंदु, अभिषेक, बड़े पिता विजयमल, चाचा विजय, हरिचंद्र और अरुण उर्फ छांगूर के साथ भाई हनुमान व संजय पर लोहे के राॅड व टांगी से हमला कर दिया।
इसमें दोनों भाई गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गए। बीच-बचाव के लिए जब छोटे भाई सुभाष के पत्नी पूनम के साथ पहुंचा, तो आरोपियों ने पूनम पर टांगी और मुझ पर ईंट और लाठी-डंडे से हमलाकर दिया। इस दौरान आरोपी विजय की पत्नी गुड़िया व अरुण उर्फ छांगूर की पत्नी तिजिया भी ईंट और पत्थर से हमला कर रही थी। डॉक्टरों ने भाई हनुमान को वाराणसी के बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहीं, भाई संजय और पूनम का इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ही चल रहा है। कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें