फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी खेलने को लेकर मारपीट, 17 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कबड्डी खेलने को लेकर मारपीट, 17 घायल
विज्ञापन

सुहवल। थाना क्षेत्र के ताडीघाट गांव में मगंलवार की देर शाम दो पक्षों में कबड्डी खेलने को लेकर जमकर मारपीट हो गई। घटना में 17 लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने 24 के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करने के साथ छह को धर-दबोचा। साथ ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाने रखने के लिए सक्रियता बढ़ा दी गई है।
गांव के उत्तर तरफ गंगा तट किनारे कुछ युवक कबड्डी खेल रहे थे। इसी दौरान एक युवक से कुछ कहासुनी होने लगी। ग्रामीणों ने बीच-बचाव करके मामला शांत करा दिया है। देर शाम उसी स्थान पर युवक कबड्डी खेल रहे थे। इसी दौरान गांव के ही कुछ युवक वहां पहुुंचे खेल रहे युवकों से कहासुनी करने लगे। इसी दौरान एक युवक ने पवन चौधरी के सिर पर राड से वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गिर पड़ा। इसके बाद दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लाठी-डंडा, ईंट-पत्थर व धारदार हथियार से टूट पड़े। करीब एक घंटे चले इस तांडव की जानकारी जब पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंच गई। देखते ही देखते रेवतीपुर, नगसर व डायल 112 की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। स्थिति को नियंत्रण में करने के साथ पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 24 के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये घायल हुए लोग
पवन चौधरी, जंगली चौधरी, शिवजी चौधरी, राजू चौधरी, भीष्म चौधरी, मोहन चौधरी, सोमारी देवी, परमानन्द चौधरी, पिंटू यादव, बलवंत यादव, वीरेंद्र यादव, सुरेश यादव, शिवमुनी यादव, दुर्गावती देवी, किशन यादव, रामतारा देवी, बन्ने यादव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें